विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं से संकलित रोचक जानकारियाँ

न्यूड स्लीपिंग के 9 बेनिफिट्स

आपको जानकर बेशक हैरानी हो सकती है लेकिन बिना कपड़ों के सोना आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। पिछले कई वर्षों में प्रकाशित तमाम रिपोर्टस के मुताबिक यह जानकर थोड़ा अटपटा लगेगा लेकिन बिना कपड़ों के सोना सेहत के लिए बड़े फायदों की वजह हो सकता है.

विश्व कप क्रिकेट से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ

1. विश्व कप में सबसे ज़्यादा बार शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड न्यूज़ीलैंड के नाथन एस्टल और एजाज़ अहमद के नाम पर है. दोनों पाँच-पाँच बार शून्य पर आउट हो चुके हैं. 2. एक ही विश्व कप में सबसे ज़्यादा शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ़्रीका के एबी डी वेलियर्स के नाम है, जो एक ही विश्व कप में चार बार आउट हो चुके हैं..

दुनिया के 100 अजब-गजब कानून

अगर हम दुनिया के अलग अलग कानूनों का अध्यन्न करे तो हमे हर देश में कुछ ऐसे कानून नज़र आयेंगे जो कि सुनने में बहुत ही अजीबो गरीब होते है, जिनको सुनकर यह समझ नहीं आता कि इस क़ानून को बनाने के पीछे लॉजिक क्या है जैसे कि सन फ्रांसिस्को में आप अपनी कार को अंडरवेयर से साफ़ नहीं कर सकते है, यह एक अपराध है या फिर नेवाडा के युरेका में मूंछों वाले मर्दों का महिलाओं को kiss करना गैरकानूनी है। इनमे से कुछ कानून तो सैंकड़ों साल पुराने हैं। इन्हें न तो बदलने की कोशिश की गई, न ही खत्म किया गया। ये अब भी किसी परंपरा की तरह चल रहे हैं। वैसे तो ऐसे कानूनों कि संख्या बहुत ज्यादा है पर हमने आप के लिए यहाँ 100 ऐसे ही विचित्र कानूनो का संकलन किया है।

सेक्स से जुड़े तथ्य

Gसेक्स को हमेशा से इंसान एक खास संवेदना के रूप में देखता है। गौर करें तो किसी भी व्यक्ति के जीवन की खुशियां बहुत कुछ उसकी सेक्स लाइफ पर ही निर्भर होती हैं। मगर जीवन का इतना अहम हिस्सा होने के बावजूद इंसान की यह संवेदना हमेशा एक रहस्य का आवरण लिए रहती है।.

अंडों के बारे में दिलचस्प तथ्य

अंडों में आपके खरीदने योग्य उच्चतम गुणवत्ता वाला प्रोटीन शामिल होता है।यह पता लगाने के लिए कि क्या एक अंडा कच्चा है या पूरी तरह से पका हुआ है, उसे हिलाएँ! यदि अंडा आसानी से हिलता है, तो वह पूरी तरह से पका हुआ है, लेकिन यदि उसमें डगमगाहट होती है, तो वह कच्चा है।.

शनिवार, 12 अक्तूबर 2013

नींद: कुछ रोचक और आश्चर्यजनक तथ्य

रात में टाइम से बिस्तर पर भले ही लेट जाएं पर करवटें बदलते-बदलते सारी रात बीत जाती है पर नींद है कि आती ही नहीं, शायरों ने भले ही इसे प्यार के लक्षण बताएं हों लेकिन वास्तविकता में यह आपकी गलत जीवनशैली का ही परिणाम है। 

नींद न आना आज हर उम्र में लोगों के लिए ऐसी समस्या है जिससे सब परेशान भी हैं और इसका ठोस उपाय भी नहीं करते। ऐसे में आप अपने रुटीन पर कुछ गौर क्यों नहीं करते, हो सकता है आपकी कुछ गलत आदतें ही नींद की दुश्मन हों। पहचानें कुछ ऐसी आदतों को जो आपकी नींद उड़ाने की वजह हो सकती हैं।

देर रात तक टीवी देखना
सोने से पहले देर तक टीवी देखना भले ही आपके लिए मनोरंजन का सबसे आसान तरीका हो पर इससे आपकी नींद को बहुत नुकसान होता है, ऐसा मानना है जापान के ओसाका विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं का। इन्होंने अपने शोध के आधार पर यह माना है कि जो लोग सोने से पहले देर तक टीवी देखते हैं उन्हें अच्छी और गहरी नींद नहीं आती और आगे चलकर उन्हें अनिद्रा की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

लैपटॉप पर देर तक काम
ऑफिस में दिन भर कंप्यूटर के सामने बैठने के बाद भी घर जाकर कुछ लोग लैपटॉप खोल ही लेते हैं। लेकिन देर रात तक कंप्यूटर पर काम आंखों, नसों और दिमाग में तनाव पैदा करता है जिससे नींद न आने की दिक्कत हो सकती है। 

वीडियोगेम्स खेलना
सोने से पहले खाली समय में कंप्यूटर या मोबाइल पर गेम्स खेलने की आदत कई बार आपकी नींद की दुश्मन हो जाती है। वीडियो गेम्स खेलने के दौरान आपके शरीर में ऊर्जा का प्रवाह तेज होता है और आप हाइपरएक्टिव हो जाते हैं। इससे शरीर का तनाव बढ़ जाता है और नींद नहीं आती।

वर्कआउट
कुछ लोग समय की कमी के कारण सोने के पहले ही वर्कआउट करते हैं जो उनकी नींद के लिए ठीक नहीं। वर्कआउट करने से मेटॉबॉलिज्म तेज होता है और शरीर में ऊर्जा का संचार बढ़ जाता है। ऐसी स्थिति में आप घंटों काम तो कर सकते हैं पर चैन की नींद नहीं पा सकते।

कॉफी पीना
कई बार खाने के बाद या देर रात में कॉफी पीना भी हमारी नींद के लिए फायदेमंद नहीं होता। कॉफी में मोजूद कैफीन आपको छह घंटे से ‌अधिक समय तक जगाए रखता है। यानी अगर कॉफी पीने का शौक भी है तो सोने से छह घंटे पहले कॉफी पिएं न कि देर रात में। 

काम का तनाव
काम का अत्याधिक तनाव भी आपकी नींद छीन सकता है। न सिर्फ नींद छीन सकता है बल्कि आपके लिए कई बीमारियों की जड़ हो सकता है। इसलिए ऑफिस की टेंशन ऑफिस में ही छोड़कर आएं।

नींद के कुछ रोचक तथ्य के लिए चित्र  पर  क्लिक करे

Share:

सेक्स से जुड़े तथ्य


सेक्स को हमेशा से इंसान एक खास संवेदना के रूप में देखता है। गौर करें तो किसी भी व्यक्ति के जीवन की खुशियां बहुत कुछ उसकी सेक्स लाइफ पर ही निर्भर होती हैं। मगर जीवन का इतना अहम हिस्सा होने के बावजूद इंसान की यह संवेदना हमेशा एक रहस्य का आवरण लिए रहती है।
प्राचीन कहावतों पर यकीन करें तो सेक्स को कोई अपने जीवन काल में भी पूरा नहीं समझ सकता, क्योंकि वह ब्रह्मांड की तरह विस्तृत, गहरा और असीम है। प्रत्येक व्यक्ति का यौन अनुभव दूसरे किसी से अलग हो सकता है। आइए हम आपको सेक्स से जुड़े कुछ आश्चर्यजनक तथ्य बताते हैं, उम्मीद है कि यह आपके लिए सेक्स से जुड़े तथ्य होगा।

1 इंसान और डाल्फिन, विश्व की दो ऐसी प्रजातियां हैं जो अपने आनंद के लिए सेक्स का सहारा लेती हैं।

2 यदि पूरी दुनिया भर में हो रही सेक्सुअल गतिविधियों पर नजर डाली जाए तो यह एक दिन में करीब 100 मिलियन बैठती है।

3 पुरुष औसतन प्रत्येक सात सेकेंड में एक बार सेक्स के बारे में सोचते हैं।

4 अमेरिका मे हुए एक शोध से पता चला है कि बीते तीन दशकों में वहां के एक औसत पुरुष की शुक्राणु संख्या में करीब तीस प्रतिशत की गिरावट आई है।

5 यौन क्रिया के दौरान महिलाओं के मुकाबले पुरुषों को कहीं ज्यादा पसीना आता है। स्त्रियां की शारीरिक संरचना में बदन से निकलने वाले पानी को नियंत्रित करने की क्षमता होती है।

6 मानव शरीर का सबसे संवेदनशील हिस्सा त्वचा है। एक औसत वयस्क के शरीर में इसका वजन छह पाउंड होता है।

7 आज धड़ल्ले से इस्तेमाल होने वाला कंडोम सन 1500 में ही अस्तित्व में आ गया था।

8 कंडोम का सबसे सेक्स से जुड़े तथ्य इस्तेमाल द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान देखने में आया था। उस वक्त सिपाही अपनी राइफलों की नली को इससे ढका करते थे क्योंकि भीतर खारा पानी जाने से वह खराब हो जाती थीं।

9 यौन क्रिया काफी खर्चीली भी है। इस तरह कि एक औसत महिला पूरी तरह से उत्तेजित होकर सेक्स क्रिया करने के दौरान 70 से 120 कैलोरी प्रति घंटे की दर से खर्च करती है और एक पुरुष 77 से 155 कैलोरी

10 शायद आपके लिए यह जानना दिलचस्प हो कि चुंबन से दंतक्षय की दर को कम किया जा सकता है। क्योंकि अतिरिक्त लार से मुंह साफ रखने में मदद मिलती है। एक मिनट के लिए लिया गया चुंबन शरीर की 26 कैलोरी जला सकता है।

11 किसी व्यक्ति के पूरे जीवन में चुंबन के लिए खर्च किए जाने वाले समय को जोड़ा जाए...तो यह 336 घंटे या 20.160 मिनटों के बराबर बैठता है। यानी कि पूरे जीवन में कुल 14 दिन।

12 सिर्फ नपुंसकता 26 अमेरिकी राज्यों में तलाक के लिए बड़ा आधार है।

13 महिलाओं के लिए संभोग एक कारगर दर्द निवारक है। क्योंकि संभोग के दौरान शरीर में एंडोमार्फीन का स्राव होता है, जो कि एक शकितशाली दर्द निवारक माना जाता है।

14 मनोवैज्ञानिक बताते हैं कि पश्चिमी समाज में पैर यौन आकर्षण का सबसे प्रमुख केंद्र हैं।

15 सेक्स में सक्रिय व्यक्ति की दाढ़ी उसकी निष्क्रिय अवस्था में रहने की तुलना में कही ज्यादा तेजी से बढ़ती है।

17 एक स्वस्थ मनुष्य संभोग के दौरान करीब पांच मिलीलीटर वीर्य स्खलित करता है, जिसमें तीस करोड़ से पचास करोड़ तक शुक्राणु मौजूद होते हैं।
Share:
Name:
E-mail Address: *
Message: *

Definition List

Unordered List

Support

Online Readers: